फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिजली गिरने से गोशाला जली, गाय और भेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैहणी के खलाड़ा गांव में रविवार रात बिजली गिरने से एक गोशाला जलकर राख हो गई। हादसे में गोशाला के अंदर बंधी एक दुधारू जर्सी गाय और एक वर्षीय भेड़ की झुलसने से मौत हो गई। घटना में गोशाला की मालकिन रंजना देवी को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे ग्राम पंचायत मैहणी के प्रधान मोहन सिंह ने टेलीफोन के माध्यम से पंडोह पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोशाला की मालकिन रंजना देवी ने पुलिस को बताया कि रात करीब तीन बजे उसे बिजली गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो गोशाला से आग की लपटें उठ रही थीं। वह तुरंत गोशाला की ओर गई लेकिन तब तक पूरी गोशाला आग की चपेट में आ चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन प्रयास नाकाम रहे।
रंजना देवी के अनुसार उनके पति भारतीय सेना में सेवारत हैं और वर्तमान में पुलवामा श्रीनगर में तैनात हैं। घटना की जानकारी उन्होंने पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद पशुपालन विभाग के चिकित्सक, हलका पटवारी और पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने रंजना देवी और पंचायत प्रधान मोहन सिंह के बयान दर्ज किए। जांच में प्रथम दृष्टया घटना बिजली गिरने के कारण हुई है। महिला ने किसी पर शक नहीं जताया है। एसपी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें