फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकावरी पंचायत का निष्कासित प्रधान गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से भगौड़ा घोषित शिकावरी पंचायत के निष्कासित प्रधान परम देव को पीओ सेल मंडी ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। चेक बाउंस के मामले में उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत ने 25 जून 2015 को भगौडा़ घोषित किया था। वर्तमान प्रधान परम देव को निलंबित कर सरकार ने प्रधान की शक्तियां उपप्रधान को दी हैं। पीओ सैल की टीम ने निष्कासित प्रधान को गिरफ्तार कर गोहर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

परम देव ने थुनाग निवासी एक व्यक्ति को 35 हजार रुपये का चेक दिया था। जब उस व्यक्ति ने चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उस व्यक्ति ने जब प्रधान पर गोहर की अदालत में उसके खिलाफ झूठा चेक देने का मुकद्मा किया तो वह अदालत में पेश ही नहीं हुआ। जिसके कारण अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया था। पिछले कई दिनों से गोहर पुलिस परम देव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
मगर परम देव कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गोहर पुलिस के हत्थे न आने के बाद शुक्रवार को पीओ सैल मंडी की टीम ने परमदेव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित दोघरी से शुक्रवार सुबह पांच बजे दबिश देकर गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उक्त प्रधान ने बैंकों से भी लोन ले रखा था। ऋण चुकता नहीं करने पर बैंक ने उसकी जमीन की कुर्की भी कर दी थी। यह प्रधान काफी शातिर व्यक्ति रहा है।
विज्ञापन

प्रधान की गतिविधियां और कार्यप्रणाली भी संदिग्ध रही है। आरोपी को शुक्रवार को उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत में पेश किया गया। जहा से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीओ सेल की टीम में मुख्य आरक्षक अशोक कुमार भुट्टो, संजय कुमार, महेंद्र सैनी और संजय सेन शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें