फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फंड और गाइडलाइंस की देरी से पार्षदों में मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिप की बैठक में विकास कार्यों पर किया मंथन
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड वापस पंचायतों को सौंपने की मांग
गुम्मा के खारा जलस्रोत के जीर्णोद्धार का उठा मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को भ्यूली स्थित सम्मेलन कक्ष में अध्यक्ष अमरू राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए फंड और गाइडलाइंस न पहुंचने पर पार्षदों में निराशा दिखी। अपने क्षेत्रों में किन कार्यों पर बजट खर्च कर सकते हैं, इस असमंजस के बीच ही बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ी। हालांकि, अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि एक से डेढ़ माह के भीतर फंड और गाइडलाइंस जारी होते ही दोबारा बैठक बुलाई जाएगी।
जिला परिषद सदस्यों ने एक स्वर में मांग उठाई कि जिला अस्पताल से जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड का काम वापस लेकर पंचायतों को सौंपा जाए जिससे ग्रामीणों को एक दस्तावेज के लिए महीने भर अस्पताल के चक्कर न काटने पड़ें। इसके अतिरिक्त मंडी-पठानकोट हाईवे निर्माण के कारण गुम्मा स्थिति खारे पानी के जलस्रोत के क्षतिग्रस्त होने पर गहरी चिंता जताई गई। प्राथमिकता के आधार पर जीर्णोद्धार के लिए औपचारिक प्रस्ताव सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियांशु खाती और जिला परिषद सचिव अंचित डोगरा ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए ग्रामीण विकास के लिए विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया। बैठक में उपाध्यक्ष बोदी देवी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सदस्यों की समस्याओं को सुनते हुए जारी विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट साझा की। बैठक का मुख्य ध्येय गाइडलाइंस के अभाव के बावजूद ग्रामीण समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें