फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साइब्रर क्राइम, चिट्टा से निपटने के लिए परिषद ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक परिषद पधर इकाई के चुनावों के बाद चुनी गई कार्यकारिणी जिला व प्रदेश पदाधिकारियों क
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम और चिट्टा के नशे को लेकर वरिष्ठ नागरिक परिषद ने चिंता जताई है। इसकी रोकथाम के लिए रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के पधर स्थित पंचायत घर में हुई स्थानीय इकाई की बैठक में पहुंचे परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक अवस्थी, जिला अध्यक्ष रणपत सिंह राणा, मंडी के प्रधान उमेश शर्मा और मुख्य समन्वयक एमसी चौहान ने कहा कि साइबर क्राइम से भोले भाले लोग ही नहीं पढ़े लिखे भी ठगे जा रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। इससे भी अधिक चिंता का कारण चिट्टे का फैलता जाल है जिससे दर्जनों युवकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
ऐसे में वरिष्ठ नागरिक परिषद सरकार, प्रशासन और पुलिस की मदद भी करेगी तथा अपने स्तर पर भी कार्ययोजना तैयार करेगी। परिषद का मानना है कि चिट्टा जैसी कुरीति को माता पिता यदि जिम्मेदारी से काम लें तो अपने बच्चों को बचा सकते हैं। इसके लिए जहां माता पिता को अपने बच्चों पर नजर रखनी होगी, उनकी आदतों पर पूरा ध्यान देना होगा वहीं अच्छे संस्कार भी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। वरिष्ठ नागरिक परिषद ने संगठन को विस्तार देने के लिए एक कार्ययोजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 60 साल हो गई हो वह इसका सदस्य बन सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक परिषद पधर इकाई के चुनाव जिला प्रधान रणपत सिंह राणा की अध्यक्षता में करवाए गए। इसमें बेसर सिंह ठाकुर को प्रधान, प्रकाश चंद को वरिष्ठ उपप्रधान, विमल चौहान को उपप्रधान, खेम सिंह महासचिव और शिव राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें