फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: झगड़कूट में पोल से टकराई सरकारी बस, बाल-बाल बच गए 35 यात्री

Thu, 05 Dec 2024 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुधार-सिलबधानी सड़क पर पोल से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस। हादसे के सहमे यात्री। -संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/बरोट (मंडी)। द्रंग हलके की चौहारघाटी में सुधार के समीप बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एचआरटीसी की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 35 यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:15 बजे बस सुधार से पधर के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान बस महज पांच किलोमीटर का सफर तय कर पाई थी कि सिलबधानी-सुधार सड़क पर झगड़कूट नामक स्थान पर विपरीत दिशा से आ रही एक जीप को पास देते वक्त अनियंत्रित हो गई। इससे बस लोहे के पोल से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में स्कूल के विद्यार्थी भी सवार थे। अगर बस पोल से नहीं टकराती तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था, क्योंकि बस गहरी ढांक में गिर सकती थी।
बस में सवार यात्रियों विनोद कुमार और भगत राम ने बताया कि अगर समय रहते बस पोल से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि हादसा जीप को पास देने के कारण हुआ। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। टिक्कन पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बस चालक से हुई कोताही पर रिपोर्ट तलब की गई है और इसे परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को भेजने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी मंडी डिपो के निरीक्षकों और पधर बस अड्डा प्रभारी ने भी दुर्घटनाग्रस्त बस का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों पर रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें