कांढी मोड़ पर खड़ी छतरी मंडी बस। स्रोत: जागरूक पाठक।
थुनाग (मंडी)। छतरी से मंडी जा रही बस बगस्याड़ के समीप कांढी मोड़ पर जंगल में अचानक खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अन्य विकल्प न होने के कारण बैठे यात्रियों को पदयात्रा करनी पड़ी।
लंबाथाच के दिव्यांग टोडर मल भी पैदल चलने पर मजबूर हो गया। बगस्याड़ में आईटीआई की करीब 20 से 25 छात्राएं रोजाना इसी बस में सफर करती हैं, उन्हें घने जंगल में पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ा। उधर, एचआरटीसी आरएम मंडी अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि रूट में बस खराब हुई है। यात्रियों को पेश आई असुविधा के लिए खेद है। संवाद
कांढी मोड़ पर खड़ी छतरी मंडी बस। स्रोत: जागरूक पाठक।