मंडी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से कुल्लू के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार को 31 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मृतक डोभी तहसील जिला कुल्लू का रहने वाला था। उसे तीस सितंबर को कुल्लू से रेफर करके श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया था। इसे कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी थीं।
उसने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। संक्रमित का देर शाम स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और उसके परिजनों ने दाह संस्कार किया। नए मामले बालीचौकी, चौंतड़ा, तल्याहड़, मंडी से आए हैं। 31 मामलों में 12 मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट से और 19 आरटीपीसीआर लैब में आए हैं। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने नए 31 मामलों की पुष्टि की है।