फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में रिया अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की एनएसएस यूनिट ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता शर्मा और राजमल राणा की देखरेख में यह प्रतियोगिता 30 सितंबर से 2 अक्तूूबर तक चली। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पोस्टर बना कर व्हॉट्सएप के माध्यम से जमा करवाए हैं।
विज्ञापन

मेरे सपनों का भारत स्वच्छ भारत थीम पर पोस्टर बनाए गए। प्रतियोगिता में डॉ. शशिकांत शर्मा में निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में रिया ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्तिक ने दूसरा स्थान और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज प्रबंधन की ओर आने वाले दिनों में सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें