फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पधर-बिजनी फोरलेन पर बढ़ते हादसों पर भड़की समन्वय समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट की उठाई मांग, पाली में बुजुर्ग की मौत पर जताया शोक
विज्ञापन

बोले- सिर्फ सीसीटीवी लगाने से नहीं रुकेंगी दुर्घटनाएं
निर्माण कंपनी और एनएचएआई की तय हो जवाबदेही
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचेगा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 के तहत पधर से बिजनी तक फोरलेन मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर फोरलेन समन्वय समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति की बैठक में रविवार को सचिव महेंद्र गुलेरिया ने हाल ही में पाली में बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले ही इस मार्ग पर संभावित खतरों के प्रति आगाह किया जा चुका था लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में कीरतपुर-मनाली फोरलेन जैसी हादसों की स्थिति दोहराने नहीं दी जाएगी।
महेंद्र गुलेरिया ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर कई स्थानों पर खतरनाक ब्लाइंड टर्न, दृश्यता की कमी, असुरक्षित संपर्क मार्ग और उचित डिवाइडर का अभाव है। इसके अलावा राहगीरों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ, सुरक्षित क्रॉसिंग और फुट ओवरब्रिज जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएआई की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे केवल हादसों को रिकॉर्ड कर सकते हैं, वे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा कवच का काम नहीं कर सकते। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सड़क के मूलभूत डिजाइन में सुधार करना जरूरी है।
विज्ञापन

समिति ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक सड़क हादसे के लिए केवल वाहन चालक को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। यदि सड़क निर्माण या रखरखाव में तकनीकी खामियां पाई जाती हैं तो एनएचएआई और संबंधित निर्माण कंपनी की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। समिति ने प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव और जिला प्रशासन से मांग की है कि पधर से बिजनी तक पूरे फोरलेन मार्ग का स्वतंत्र तकनीकी सुरक्षा ऑडिट करवाया जाए।
विज्ञापन

समिति ने दो टूक कहा कि विकास के नाम पर जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मार्ग की सुरक्षा संबंधी खामियों को लेकर जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें