मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और जनता, तीनों के संयुक्त प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
अपूर्व देवगन ने जिले के लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दे, जो नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस को प्रदान करें। उपायुक्त ने बताया कि नशे के लेन-देन अथवा इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी उपायुक्त कार्यालय के ई-मेल dcmandi33gmail.com अथवा मंडी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 9317221001 पर दी जा सकती है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस नशे के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने के लिए लोगों से निरंतर सहयोग की अपील कर रही है। संवाद