बैठक- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सायं 4.00 बजे मंडी में जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
......
बैठक- नगर निगम के सभागार में महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे मासिक बैठक शुरू होगी।
.......
कार्यक्रम- स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती पर सुबह 10:00 बजे इंदिरा मार्केट की छत पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
....
बैठक - विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की प्रदेश स्तरीय बैठक सुबह 11:00 बजे बिजनी मंडी में होगी।
-
शिविर - नागरिक अस्पताल करसोग में एचआईवी जांच व बचाव के लिए जागरूकता व परामर्श शिविर सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
...........................................
काम की बात
गैस वितरण - जोगिंद्रनगर में इंडेन गैस एजेंसी की ओर से सुबह 10:00 बजे डोहग, सारली, सैंथल, पड़ैन, कोहरा, द्रौबड़ी, मझारनू, नेर, बस्सी, मनोह, भराडू, बिंहू, कस व बडोन में रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
............
ओपीडी - नागरिक अस्पताल सरकाघाट ओपीडी में एसएमओ डाक्टर संजीव कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रिया ठाकुर तथा स्वास्थ्य अधिकारी डा अश्विन ज्योति सेवाएं देंगे।
......................
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
ओपीडी सुबह 9:30 से शाम 04:00 बजे तक
बाल रोग : डाॅ. चमन ठाकुर
नेत्र रोग : डाॅ. जितेंद्र रुड़की
गायनी रोग : डाॅ. आलोक शर्मा
हड्डी रोग : डाॅ. अक्षित पुरी
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलक्ष की ओपीडी नहीं होगी।
....
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
आपातकालीन नंबर : 01907-266223
..........