फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैहना के बच्चों से पॉलिथीन खरीदने का विवाद, पार्षद बोले, नहीं मिले पैसे

Thu, 19 Dec 2024 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम मंडी का पॉलिथीन खरीदने का प्रस्ताव विवादों में घिर गया है। नगर निगम में बैहना वार्ड के बच्चों से 75 रुपये प्रति किलो के हिसाब के 43 किलोग्राम पॉलिथीन खरीदा था। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। मगर स्थानीय पार्षद कृष्ण भानू ने कहा कि अभी तक बच्चों के खातों में पैसे नहीं पहुंचे हैं। बैहना में सफाई अभियान के दौरान नगर निगम ने बच्चों को पॉलिथीन एकत्रित करने के लिए 75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करने का आश्वासन दिया था। इस पर बच्चों ने वार्ड से 43 किलो पॉलिथीन एकत्रित किया था।

विज्ञापन


पार्षद कृष्ण भानू पॉलिथीन को बेचने खुद निगम कार्यालय पहुंचे थे। कृष्ण भानू ने कहा कि उस वक्त अधिकारियों ने कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए थे। अब बच्चे उनसे पूछ रहे हैं कि पॉलिथीन के पैसे कब मिलेंगे।
उधर, नगर निगम के सहायक अभियंता नरेश कुमार ने कहा कि फाइल अकाउंट विभाग को भेज दी गई है, जबकि निगम के अकाउंट विभाग के राकेश गुलेरिया ने बताया कि सोमवार को बच्चों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। एक बच्चे का खाता नंबर नहीं मिला था। बाद में उसे भी मंगाया गया था।   पार्षद कृष्ण भानू ने कहा कि अभी तक बच्चों को पैसे नहीं मिले हैं और इस मुद्दे को लेकर महापौर से भी शिकायत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें