फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैंक खाते से 75 हजार गायब होने पर उपभोक्ता ने आमरण अनशन को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीनों से न्याय की गुहार के लिए भटक रहे बलराज ने बैंक के सामने दिया धरना
विज्ञापन

पुलिस और साइबर विभाग को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बैंक उपभोक्ता बलराज के खाते से 74,887 रुपये अचानक गायब होने का मामला तूल पकड़ रहा है। बीते करीब तीन महीनों से न्याय की गुहार के लिए दर-दर भटक रहे बलराज ने सुनवाई न होने पर अब आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
बलराज ने बैंक, पुलिस और साइबर क्राइम विभाग को लिखित शिकायत सौंप रखी है। बीते मंगलवार को उन्होंने निजी बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपने रोष का इजहार किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी सूचित कर स्पष्ट कह दिया कि पैसे न मिलने की स्थिति में वह सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल गांव के निवासी बलराज ने बताया कि 16 दिसंबर को उनके बैंक खाते से 74,887 रुपये गायब हो गए थे। उन्होंने पुलिस, साइबर क्राइम और संबंधित बैंक को लिखित शिकायत सौंपी, लेकिन तीन महीनों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैंक कार्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना देकर उन्होंने उच्चाधिकारियों को चेताया कि अगर पैसे तुरंत वापस नहीं किए गए तो वह आमरण अनशन करेंगे। पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई है और उपभोक्ता को इसकी जानकारी दे दी गई है। बैंक प्रबंधक जेपी ने भी पुष्टि की कि उपभोक्ता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें