फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में मांडव शिला का संरक्षण कार्य शुरू

Tue, 17 Nov 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोबिंद सिंह के निचली तरफ ब्यास नदी के बीचों बीच स्थित मांडव शिला का संरक्षण का कार्य गुरू नानक गुरू गोबिंद सिंह लहर मिशन की ओर से मंगलवार को विधिवत शुरू किया गया। इस कार्य को जिला भाषा अधिकारी राजकुमार सकलानी की मौजूदगी में शुरू करवाया गया।
विज्ञापन

मान्यता है कि मांडव शिला जहां पर मांडव्य ऋषि ने तप किया था और राजा सिद्ध सेन के निमंत्रण पर गुरू गोबिंद सिंह मंडी पधारे थे। मंडी रियासत में रहे इस मांडव शिला पर संध्या बेला में नित नियम किया करते थे। इस स्थान पर ही गुरू गोबिंद सिंह ने राजा सिद्ध सेन को हांडी वाला वरदान दिया था।
इस स्थान के संरक्षण का कार्य शुरू किया गया है। गुरू नानक गोबिंद लहर मिशन के प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि जिला भाषा अधिकारी द्वारा विधिवत कार्य की शुरूआत की गई। इस मौके पर कार सेवा के प्रतिनिधि, गुरू की फौज सेवक सोसायटी, के प्रधान गुरदीप सिंह, सुखमणी सेवा सोसायटी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सरदार रघुवीर सिंह की रहनुमाई में गुरू नानक गुरू गोबिंद सिंह लहर मिशन का जत्था नौजवान सेवक जत्थे के मुख्य सेवादार सुरजीत सिंह सोढ़ी, सुरेंद्र सिंह के साथ सिख संगत सेवा कर रही है। यह कार्य सरदार बलवंत सिंह गिल सेवानिवृत्त सहायक अभियंता, सरदार रघुवीर सिंह कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक, रिटायर्ड फोरमैन बीबीएमबी सरदार देंवेंद्र सिंह, रिटायर्ड इंस्पेक्टर पुलिस हरी सिंह, जत्थेदार हरबंस सिंह, सरदार ज्ञान सिंह और सरदार श्याम सिंह खालसा विशेष पैनल की देखरेख में हो रहा है।
इस ऐतिहासिक धरोहर को ब्यास नदी के तेज बरसाती बहाव से जो क्षति हुई उसे पक्का किया जा रहा है जिससे इसका प्राकृतिक स्वरूप बना रहे। निकट भविष्य में यहां पर एक प्लेट फार्म बनाए जाने की योजना है जहां पर बैठकर श्रद्धालु सिमरन आदि कर सकें। इसका प्रारूप तैयार करके जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। इस पावन कार्य में बीबी सतनाम कौर, बीबी सिमरत कौर, बीबी राजेंद्र कौर और बीबी अमृतकौर आदि भी कार सेवा व लंगर सेवा में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें