फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शैटाधार मंदिर परिसर में निर्माण पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सोशल मीडिया पर शैटीनाग के मंदिर परिसर में निर्माण की वायरल वीडियो की सत्यता जांचने के बाद वन मंडल अधिकारी नाचन ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीएफओ ने काम पर रोक लगाते हुए दो दिन में इसे हटाने के निर्देश दिए। मामले में बीडीओ सराज और भाषा एवं संस्कृति अधिकारी से जवाब मांगा है। इस कार्य के लिए यूजर एजेंसी ने वन विभाग से जरूरी अनुमति नहीं ली है।
विज्ञापन

सरकार ने शैटाधार को ईको टूरिज्म की महत्वाकांक्षी योजना में डाला है। मंदिर परिसर में पहले से बनी सरायों की मरम्मत के अलावा किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य अतिक्रमण माना जाएगा। अवहेलना होने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने जिले के सुप्रसिद्ध शैटाधार मंदिर परिसर हो रहे निर्माण को लेकर सवाल उठाया था। यूजर ने लिखा एक सुंदर और आकर्षक मंदिर के सामने इस तरह का घटिया ढांचा खड़ा कर पूरे मंदिर के सौंदर्य को ग्रहण लगा दिया। फोटो वायरल होने के बाद डीएफओ नाचन ने तत्काल फोन कर बीडीओ सराज से निर्माणाधीन स्ट्रक्चर को हटाने के निर्देश दिए और रिपोर्ट तलब की है।
बीडीओ सराज प्रियंका वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। साथ ही डीएफओ नाचन की ओर से भी दूरभाष से कार्य से संबंधित बात हुई। निर्माण कार्य पर करीब 3 लाख रुपये खर्च होंगे। शिकायत मिलने पर स्थानीय पंचायत को कार्य रोकने और रिकाॅर्ड दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के बारे में आदेश दिए गए हैं। उधर, डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें