फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तरणताल, अस्पताल भवन में सीलिंग गिरी

विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी के एमसीएच के गायनी वार्ड में गिरी सीलिंग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बरसात से पहले हुई बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल, जगह-जगह जलमग्न
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से मंडी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल की छत की सीलिंग गिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश ने नगर निगम मंडी और लोक निर्माण विभाग की मानसून से पहले की तैयारियों की भी पोल खोल दी। करीब 30 मिनट तक हुई तेज बारिश के दौरान पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया, जबकि जल निकासी नालियां अवरुद्ध होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। भारी बारिश के बीच जोनल अस्पताल मंडी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल पर गायनी वार्ड की छत और गैलरी की सीलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, सीलिंग गिरने से तीमारदारों के बैठने के लिए रखी स्टील की कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों और गलियों को जलमग्न कर दिया। जल निकासी व्यवस्था की खामियां उस समय सामने आईं, जब नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। शहर के व्यस्त इंदिरा मार्केट क्षेत्र में दुकानों में पानी का रिसाव होने से व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। कई दुकानों में पानी घुसने से सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही। वहीं, सुहड़ा मोहल्ले में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया।
आपदा की कड़वी यादें फिर हुईं ताजा
बारिश के बाद बने हालात ने वर्ष 2023 और 2025 की आपदा की कड़वी यादों को फिर ताजा कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता नीरज हांडा ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालों, नालियों और वर्षा जल निकासी मार्गों की समय रहते सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने तथा अवरोधों को हटाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने की मांग की, ताकि आने वाले दिनों में संभावित नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीलिंग गिरने से कोई घायल नहीं : सीएमओ
मातृ एवं शिशु अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गायनी वार्ड की गैलरी और कमरे में सीलिंग गिरने से कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। -डाॅ. दिनेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जोनल अस्पताल मंडी

-

जोनल अस्पताल मंडी के एमसीएच के गायनी वार्ड में गिरी सीलिंग। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें