फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आरक्षी धर्मपाल डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
आरक्षी धर्मपाल को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित करते डीजीपी अतुल वर्मा। स्रोत विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग पुलिस के सिर एक ताज सजा है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बहुमूल्य योगदान देने पर आरक्षी धर्मपाल को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह अवार्ड उन्हें डीजीपी अतुल वर्मा के हाथों से प्राप्त हुआ। वह साल 2008 से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान धर्मपाल करसोग, ऊना, किन्नौर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह करसोग में तैनात हैं।
धर्मपाल ने तत्कालीन डीएसपी गीतांजलि ठाकुर के साथ नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बेहतरीन कार्य किया था। करसोग में उस दौरान नशे के धंधे में संलिप्त कई लोगों को पकड़ा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें