फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में अस्थायी शैड में अवैध रूप से रखी शराब की खेप बरामद

Sun, 01 Sep 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
करसोग के घोरली खड्ड में अस्थाई शैड में अवैध रूप से भंडार कर रखी अग्रेजी व देसी शराब बरामद कर का
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। आबकारी विभाग और पुलिस थाना करसोग ने संयुक्त छापामारी के दौरान एक व्यक्ति के अस्थाई शैड से अवैध रूप से रखी 84 पेटी ऊना नंबर वन देसी शराब और पांच पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेग बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने हिमाचल प्रदेश उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पकड़ी गई शराब को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। आबकारी विभाग की टीम ने किसी व्यक्ति से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर घोरली खाड डाकघर ग्वालपुर, तहसील करसोग निवासी तेजेंद्र कुमार के अस्थायी शैड में छापामारी की थी, जहां अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया था। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें