फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीवरेज लाइन में छत्तों का पानी मिलाया तो कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम के पानी की सीवरेज लाइन में निकासी करने वालों की सूची तैयार
विज्ञापन

बारिश का पानी सीवरेज में मिलाने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर नगर परिषद क्षेत्र में जलशक्ति विभाग ने सीवरेज पाइपलाइन में बारिश और बाथरूम का दूषित पानी जोड़ने वाले भवन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
लोगों की लापरवाही के कारण आदर्श कन्या पाठशाला के पास चार सीवरेज चैंबर बार-बार ब्लॉक हो रहे हैं। बारिश के दौरान चैंबरों से दूषित पानी सड़कों पर बहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए विभाग ने कर्मचारियों को फील्ड में तैनात कर ऐसे भवनों की पहचान शुरू कर दी है, जिन्होंने छतों का वर्षा जल सीवरेज लाइन से जोड़ रखा है। विभाग इससे पहले अस्पताल प्रशासन को भी व्यवस्था सुधारने के लिए नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी के बाद कटेंगे कनेक्शन
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने भवनों की छतों का वर्षा जल सीवरेज लाइन में जोड़ा है, उन्हें व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने पर उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें