चरणबद्ध तरीके से विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मंडी मंडल के बेड़े में शामिल होने जा रही 40 नई इलेक्ट्रिक बसों की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन बुधवार से शुरू होगी। निरीक्षण रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के बाद कंपनी बसें निगम को सौंपेगी। निगम ने 11 अगस्त तक सभी बसों की पासिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा।
मंडी मंडल को आवंटित 40 बसों में मंडी डिपो के लिए 15, कुल्लू के लिए 15 और सुंदरनगर डिपो के लिए 10 बसें शामिल हैं। नई बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सफर मिलेगा, वहीं सार्वजनिक परिवहन में स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
बसों का डिजाइन दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, आरामदायक सीटें तथा कम शोर और बिना कंपन के सफर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कोट्स
नई इलेक्ट्रिक बसों की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन आज से शुरू की जा रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बसों को जल्द विभिन्न रूटों पर उतारा जाएगा। -उत्तम चंद, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी