फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों का कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए किया इस्तेमाल : कंगना

Sun, 14 Apr 2024 05:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। भाजपा नेता एवं अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महापुरुषों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन भाजपा ने हमेशा ही महापुरुषों का दिल से मान-सम्मान किया है। संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव अंबेडकर को कांग्रेस आज भी वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है। मगर भाजपा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सही मायनों में सम्मान दिया है।
विज्ञापन

कंगना रणौत बालीचौकी में डाॅ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर आयोजित सिराज मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने इससे पहले पूर्व सीएम जयराम के गृह क्षेत्र में खुली जीत में रोड शो भी किया। इसमें भारी संख्या में लोग अभिनेत्री कंगना की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। उनके साथ पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी थे।
कंगना ने कहा कि चार जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और प्रदेश में जयराम ठाकुर भी फिर से मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। बालीचौकी में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कंगना रणौत ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि जिनसे अपनी सरकार नहीं संभाली जा रही वो प्रदेश को भला कैसे संभाल पाएंगे। कांग्रेस सरकार ने पूरे हिमाचल को अव्यवस्थित कर दिया है। अब इस सरकार को हटाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घोषणा पत्र में रखा हर वर्ग का ख्याल
कंगना रणौत ने भाजपा के घोषणा पत्र पर कहा कि पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी बुजुर्गों के लिए पांच लाख तक का निशुल्क उपचार का प्रावधान अपने आप में अनुकरणीय पहल है। नारी शक्ति को आगे बढ़ने के लिए कई योजनाओं का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें