फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार प्रतिशोध की भावना से कर रही काम

Sat, 19 Dec 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्घ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में मौन जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि भाजपा ने केंद्र सत्ता प्राप्त करने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था और इसी राजनीतिक प्रतिशोध के चलते भाजपा के केंद्रीय समिति के सदस्य सुब्रहमण्यम स्वामी ने गलत शिकायत दर्ज की। जिसका मुख्य लक्ष्य सनसनी फैलाना, राजनीतिक प्रतिशोध की भावन व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को बदनाम करने की घटिया कोशिश है।

शिकायत में भारतीय कानून के तहत कोई भी अपराध किए जाने का कोई जिक्र नहीं है। जिससे लगता है कि इस शिकायत का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिशोध है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के झूठे केसों से डरने वाली नहीं है और पार्टी भविष्य में भी भ्रष्टाचार व मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाती रहेगी और उनके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी मंडी ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि विभिन्न मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखें। इस मौके पर जानकी दास डोगरा, प्रताप राणा, निहाल सिंह, विजेंद्र ठाकुर, नरोत्तम सिंह, रवि सिंह ठाकुर, राजकुमारी, आशा वर्मा, मनोहर चंद, चंद्रशेखर, दीपक शर्मा, पुष्पराज, उपेंद्र, रविंद्र, टिकेश्वरी, धर्मपाल ठाकुर, जोगिंद्र गुलेरिया, मान सिंह ठाकुर, देव सैणी, संतोष कुमार, राजेंद्र, टेक चंद, महेंद्र सिंह, दलीप सिंह, नारायण सिंह, सुधीर शर्मा, लाभ सिंह, अनु शर्मा, शंकर ठाकुर, भूप सिंह, जैनेंद्र शर्मा, हीरा लाल ठाकुर, गोपाल, कुलदीप ठाकुर, भीष्म ठाकुर, कालू राम कश्यप, डोम राम और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें