फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का प्रदर्शन अंदरूनी कलह का प्रमाण : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कांग्रेस की रैली को फ्लॉप राजनीति का आईना करार दिया। कहा कि आज कांग्रेस ने अपने ही आलाकमान और कार्यकर्ताओं के सामने हिमाचल की राजनीति को मजाक बना दिया। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के सामने कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पार्टी के अनुशासन की सारी सीमाएं लांघ दीं। कांग्रेस का यह शक्ति प्रदर्शन दरअसल पार्टी की अंदरूनी कलह और गुटबाजी का जीवंत प्रमाण है।
शुक्रवार को मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए भी कांग्रेस एक साधारण रैली का आयोजन नहीं कर पाई। यह इस बात का सबूत है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति हिमाचल कांग्रेस के भीतर सम्मान कितना है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही नेताओं के सामने तालमेल और अनुशासन बनाए रखने में नाकाम हों, वह जनता को क्या संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आज का यह आयोजन कांग्रेस की हताशा, अव्यवस्था और बिखराव का प्रतीक बन गया। यह साफ संकेत है कि कांग्रेस का संगठन जर्जर हो चुका है और आने वाले चुनावों में जनता इसे पूरी तरह नकार देगी। कहा कि हिमाचल की जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है कि कांग्रेस केवल सत्ता से चिपके रहने और वोट चोरी के नैरेटिव पर राजनीति करने वाली पार्टी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें