फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री सरजू की मौत

Tue, 09 May 2017 10:27 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पधर के पाखरी में खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी एनएच पर द्रंग कस्बे के पाखरी गांव में मारुति कार के डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरने से प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सरजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी कांग्रेस अनुसूचित विभाग की द्रंग विश्राम गृह में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की जांच थाना प्रभारी प्रीतम सिंह जरियाल कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा करीब तीन बजे हुआ। उस वक्त मौसम काफी खराब था, जो हादसे की वजह हो सकती है। कार के पीछे बस चल रही थी। कार को खाई में लुढ़कते हुए बस में सवार लोगों ने देख लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी और बस में सवार यात्री बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने के बाद द्रंग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व जिला महामंत्री जोगिंद्र गुलेरिया भी घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे में पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत टकोली मंजू देवी, ईश्वर सिंह निवासी टकोली, बंटी निवासी टकोली, निर्मला देवी संयोजक राज्य अनुसूचित विभाग कांग्रेस निवासी सदर घायल हुए हैं। घायलों का मंडी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें