फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुक्त ने पुस्तकालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए समयसारिणी बनाकर तैयारी करें तो कामयाबी जरूर मिलेगी। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने पुस्तकालय में परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से यह बात कही। आयुक्त ने मंगलवार को नगर निगम के बैहना, सौलीखड्ड, टाउन हाल, सेन मोहल्ला के अलावा घंटाघर में बनाए पुस्तकालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुस्तकालयों की साफ-सफाई के साथ यहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की संख्या का भी निरीक्षण किया। इन संस्थानों के रखरखाव और इनमें होने वाले छोटे-मोटे फेरबदल को सही करने के लिए टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सेरी मंच पर बनाए आरआरआर सेंटर का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने मर्ज एरिया के वार्ड बैहना के पुस्तकालय में जरूरी सुविधाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए पानी की व्यवस्था आदि करने को कहा। साथ ही जरूरी खामियों को भी दूर करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें