फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर, दैनिक भोजन में करें शामिल

Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग की ओर से कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के सामुदायिक भवन में शनिवार को पोषक अनाज मेले का आयोजन किया। इसमें कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के सचिव सी पालरासू बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मोटे अनाज की खेती और मोटे अनाज से बनने वाले व्यंजनों व इसके स्वास्थ्य लाभ पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मंडी जिला के प्राकृतिक खेती द्वारा तैयार पोषक अनाज उगाने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यातिथि ने मेले में कृषि विभाग की ओर से लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया, जिनमें प्राकृतिक विधि से खेतों में उगाए जाने वाले मोटे अनाज जैसे कंगनी, बाजरा, ज्वार, कोदरा और मोटे अनाज से तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने आने वाले समय में एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कहा कि मोटा अनाज अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही स्वास्थ्यवर्धक होता है। हमें अपने दैनिक भोजन में मोटे अनाज को शामिल करके स्वास्थ्य लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर पदम्श्री नेकराम शर्मा सहित अन्य ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग धर्मशाला राहुल कटोच, प्रदेशाध्यक्ष किसान यूनियन सीताराम वर्मा, उप निदेशक कृषि विभाग मंडी रामचंद्र, डीपीएम जाईका हेमराज, परियोजना निदेशक आत्मा राकेश पटियाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें