फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के चढ़ावे पर सीएम की घोषणा निंदनीय : लेखराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, राजनीतिक हित साधने के लिए की गई घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से मंदिरों के चढ़ावे का उपयोग सरकारी योजनाओं में करने की घोषणा का विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। परिषद के क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा ने कहा कि मंदिरों के चढ़ावे से अपने नाम की सरकारी योजनाओं की आड़ में राजनीतिक हित साधने के लिए की गई घोषणा गलत है।
विश्व हिंदू परिषद निरंतर लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से संपर्क कर मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का आग्रह कर रही है। बीते दिसंबर में सभी सांसदों से मिलकर इस विषय को उठाया है। पांच जनवरी को विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश की विराट जनसभा में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सरकार से आग्रह किया कि मंदिरों का नियंत्रण सरकार नहीं समाज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर सरकारें मंदिरों का नियंत्रण नहीं छोड़ती हैं तो देशभर में मंदिर मुक्ति आंदोलन के लिए समाज तैयार है। लेखराज राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अपना नाम चमकाने के लिए मंदिरों के चढ़ावे का प्रयोग निंदनीय है। विश्व हिंदू परिषद ने सरकार और मंदिरों के प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया कि हिंदू आस्था विरोधी निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए। जब किसी चर्च या मस्जिद का पैसा किसी प्रशासनिक गतिविधि में नहीं लगता तो केवल मंदिरों के चढ़ावे का उपयोग सरकारी गतिविधि के लिए क्यों किया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें