फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएम धनोटू में करेंगे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय,पुलिस थाना भवन की रखेंगे आधारशिला
विज्ञापन

नाचन विधानसभा क्षेत्र के 6 मार्च के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 6 मार्च को नाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां वह धनोटू में खंड विकास अधिकारी कार्यालय और पुलिस थाना भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का लोकार्पण भी होगा। रविवार को गोहर के बासा स्थित विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों पर बैठक की, जिसमें नाचन में स्वतंत्र एसडीएम कार्यालय खोलने और क्षेत्र की 32 पंचायतों को मिलाकर एक नया उपमंडल बनाने की मांग उठाई गई। इस बैठक में अनुसूचित जाति विकास निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, मिल्क फेडरेशन के निदेशक अमृत लाल, एपीएमसी सदस्य हेम सिंह सैणी सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एकमत से नाचन में स्वतंत्र एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन


वर्तमान में नाचन विधानसभा की 18 पंचायतें एसडीएम सुंदरनगर और 14 पंचायतें एसडीएम बल्ह के अधीन हैं, जिससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक समस्याएं होती हैं। क्षेत्र में विकास खंड और पुलिस थाना तो हैं, लेकिन स्वतंत्र एसडीएम कार्यालय नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष इन मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया, ताकि क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक सेवाएं आसानी से मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें