फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धड़वाहन में 62 बागवानों की भूमि में लगेंगे अमरूद के पौधे

Sat, 21 Sep 2024 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। शिवा प्रोजेक्ट के सौजन्य से शुक्रवार को 62 बागवानों की 10 हेक्टेयर भूमि पर अमरूद के 11,011 पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया। बागवानी विभाग द्वारा धड़वाहन सैहल पैड़ी क्षेत्र में यह पौधरोपण किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत बागवानों ने अपनी जमीन उपलब्ध करवाई है, जबकि विभाग फेंसिंग और भूमि उत्थान का कार्य करेगा।
विज्ञापन

बागवानों को केवल भूमि क्लीयरेंस और गोबर की व्यवस्था करनी होगी। शिवा प्रोजेक्ट के स्टेट हेड देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले चरण में अमरूद के पौधों का रोपण शुरू हो गया है और तीन साल बाद ये पौधे फल देने लगेंगे, जिससे बागवानों की आय के साधन खुल जाएंगे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट के स्टेट हेड देवेंद्र ठाकुर, डिप्टी डायरेक्टर संजय गुप्ता, जिला समन्वयक राजेश शर्मा, राकेश राणा, एचडीओ शिवाली धीमान और दीनानाथ सैनी समेत कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें