फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरप्लस बिजली होने पर भी मंडी शहर में लग रहे कट, जनता हो रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कड़ाके की ठंड में बिजली बोर्ड छोटी काशी मंडी में बेहतर सेवाएं देने में नाकाम साबित होता दिख रहा है। सरप्लस बिजली होने के बावजूद सुबह के समय अघोषित बिजली कटों की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आए दिन सुबह के समय बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

इससे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गृहिणियों को हो रही है क्योंकि बिजली उसी वक्त गुल हो रही है जब परिवार के सभी सदस्यों के लिए नाश्ता तैयार करना, छोटे बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना, नहाने के लिए गर्म पानी सहित अन्य कार्य निपटाने का समय होता है। मंडी में करीब 55 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। आए दिन बिजली के कट लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
...
अघोषित कटों की समस्या से मिले निजात
वार्ड नंबर चार रविनगर निवासी गृहिणी, सुनीता कुमारी, करुणा, दीपा, मीना, इंद्रपाल, जय कुमार, रोशन लाल, प्रभदयाल, नीरज, वार्ड नंबर दस अपल भगवाहन के हंस राज, देव राज, राजेश, वार्ड नंबर पांच महाजन बाजार के हेमराज, श्याम लाल, महेंद्र कुमार, वार्ड नंबर एक के रवि कुमार, कृष्णा कुमारी सहित अन्य का कहना है कि सुबह के समय अपने अपने कार्यों में व्यस्त होते हैं। रोजाना बिजली गुल रहने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बोर्ड से मांग की है कि शहर में रोजाना लग रहे अघोषित कट की समस्या से उन्हें निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

....
जरूरत से ज्यादा बिजली
45 एमवीए क्षमता, केवल 31 की ही खपत
बिजली बोर्ड के दावों की मानें तो संबंधित शहरी एवं आसपास के क्षेत्रों में 31 एमवीए बिजली की खपत होती है। जबकि यहां 45 एमवीए की क्षमता है। सर्दियों में लोड बढ़ जाने के बावजूद सरप्लस बिजली रहती है। मंडी शहर और आस पास के क्षेत्रों को तीन सेक्शन में बांटा गया है।
...
बिजली आपूर्ति सुचारु : मनोज पुरी
अधिशासी अभियंता मनोज पुरी ने बिजली की समस्या को सिरे से खारिज कर दिया है। कहा कि हो सकता है कि मरम्मत कार्य के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली बाधित हुई हो। रोजाना बिजली के कट नहीं लगाए जा रहे हैं। बिजली की व्यवस्था चाक चौबंद है। अघोषित कट की बात ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारु है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें