फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला गिरने से छह बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट/पटड़ीघाट (मंडी)। गोभड़ता में गोशाला ढह जाने से 6 मवेशियों की मौत हो गई। यह गोशाला किशन कुमार पुत्र सुंदर राम की थी। गोशाला गिरने के कारण करीब डेढ़ लाख का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की है। अचानक गोशाला की छत गिर गई। गोशाला में करीब पचास बकरियां बंधी थी। गोशाला गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और गोशाला के अंदर से बकरियों को निकालना शुरू किया।
6 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उधर, इस बारे में नायब तहसीलदार बलद्वाड़ा रमेश कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें