शिविर- आयुष विभाग मंडी की ओर से सुबह 10:00 बजे से आपदा प्रभावित क्षेत्र थुनाग में प्रभावितों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।
प्रशिक्षण- वल्लभ महाविद्यालय मंडी में कार्यशाला में सुबह 11:30 बजे से इको-फ्रेंडली पाइन क्राफ्ट आइटम्स एवं कृत्रिम फूल निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
धार्मिक- सुंदरनगर की ग्राम पंचायत भनबाड़ स्थित सत बाड़ा देव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा महाज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन दोपहर बाद 2:30 बजे कथा वाचक व्यास पंडित धर्मेंद्र शर्मा भगवान श्रीराम वनवास का प्रसंग सुनाएंगे।
राहत- सराज घाटी के थुनाग व शिल्लीबागी में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 12:00 बजे सत देव बाला कामेश्वर संस्था मंडी की ओर से राहत सामग्री वितरित की जाएगी।
ओपीडी - नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में सुबह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र रुड़की, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अक्षित पुरी, डॉ. चमन ओपीडी में सेवारत रहेंगे।
- नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सुबह मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया ठाकुर, सर्जन डाॅ. रविकांत, मनोचिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह ओपीडी में मरीजों की जांच करेंगे।