फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जान जोखिम में डालकर ब्यास में नहाने उतर रहे बच्चे

विज्ञापन
मंडी के पंचवक्त्र महादेव मंदिर के पास ब्यास नदी में नहाते छोटे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मंडी। गर्मी बढ़ते ही कई बच्चे घूमने के बहाने घर से निकलकर ब्यास में नहाने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने ब्यास से दूर रहने को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। निगरानी न होने से शहर के कई बच्चे जान जोखिम में डालकर ब्यास में डुबकियां लगा रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों को ब्यास में जाने से नहीं रोक रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे पंचवक्त्र महादेव मंदिर के दर्शन के बहाने ब्यास में नहाने पहुंच रहे हैं। इन दिनों बारिश के चलते ब्यास का जलस्तर भी बढ़ा है। ऐसे में किसी खतरे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन की ओर से ब्यास के किनारे न जाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए हैं लेकिन इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। कुछ साल पहले मंडी के थलोट में हुए हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी। इसमें हैदराबाद के इंजीनियर प्रशिक्षुओं को जान से हाथ धोना पड़ा था।
उपमंडलाधिकारी नागरिक सदर रूपेंद्र कौर ने बताया कि ब्यास के किनारों से दूर रहने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों और पर्यटकों को ब्यास से दूर रहने को लेकर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। अभिभावकों से आह्वान है कि वे भी बच्चों पर निगरानी रखे। उन्होंने बताया कि ब्यास में निगरानी को लेकर फिर से निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें