फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 माह से सुनसान आंगनबाड़ी केंद्रों में फिर लौट आई बच्चों की रौनक

विज्ञापन
मंडी जिला के द्रंग ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में दो साल बाद पहुंचे नन्हें बच्चे - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। 23 माह से सुनसान आंगनबाड़ी केंद्रों में एक बार फिर ननिहालों के आने से रौनक लौट आई है। स्कूलों में पहुंचे तीन से 6 साल के बच्चों को उपहार भी बांटे गए।
विज्ञापन

पहले दिन द्रंग ब्लॉक के चिह्नित दस सर्कलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिकॉर्ड 2284 बच्चों की उपस्थिति दर्ज हुई। आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हें बच्चों के प्रवेश को लेकर खूब उत्साह देखा गया। इस दौरान उन्हें खिलौने और उपहार भी भेंट किए गए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों ने बच्चों को कोविड एसओपी के तहत प्रवेश करवाया और शारीरिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा ग्रहण करवाई। वहीं बच्चों के मनोरंजन को लेकर कई प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया।
मंगलवार सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की चहलकदमी देखते ही बन रही थी। अभिभावक भी आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचे थे। जोगिंद्रनगर सर्कल प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि कोविड प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए हर गतिविधियों को पूरा किया गया। जिला में 20 मार्च, 2020 को आंगनबाड़ी केंद्रों में आखिरी बार बच्चे पहुंचे थे। हालात सामान्य होते ही करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

द्रंग ब्लॉक के चिह्नित सर्कलों के 210 आंगनबाड़ी केंद्रों में पहले दिन तीन से 6 साल की आयु के 2284 बच्चों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है। इन्हें पका हुआ पोषाहार भी बांटा गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल गतिविधियां भी करवाई गईं। उपहार भी अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे गए।
विज्ञापन

बालम राम, सीडीपीओ, चौंतड़ा/द्रंग ब्लॉक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें