फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साईगलू में बच्चों ने सीखे आपदा बचाव के गुर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साईगलु में छात्राओं को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के संबंध में जा
विज्ञापन
मंडी। एनडीआरएफ की 14वीं वाहिनी की एक टीम ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साईगलू के बच्चों और शैक्षणिक स्टाफ को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य बच्चों को आपदाओं से निपटने के महत्वपूर्ण उपायों से अवगत करवाना था। टीम ने छात्रों को आपदाओं के समय सही प्रतिक्रिया, भूकंप से बचाव, घरेलू आग से सुरक्षा, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर), आग पर काबू पाने के तरीके, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में बताया।
डिप्टी कमांडेंट (ऑपरेशन) एनडीआरएफ धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि बच्चों और समुदाय को आपदाओं से निपटने के लिए सजग और तैयार करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान प्रधानाचार्य और शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा। उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और इसे अपने समुदाय में साझा करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें