फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोरा, भ्रां में ड्रोन से की खाद की स्प्रे

विज्ञापन
ऊटपुर पंचायत में कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी किसानों को ड्रोन के माध्यम से खाद व अन्य कीटनाश
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के वैज्ञानिकों ने लडभड़ोल की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव भ्रां और ग्राम पंचायत दलेड के गांव गोरा में किसानों को ड्रोन तकनीक से खाद के छिड़काव की जानकारी दी। विषयवाद विशेषज्ञ अरुण कुमार अबरोल ने बताया कि किसान ड्रोन तकनीक से कम समय में अधिक खेत में खाद सहित अन्य कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन

ड्रोन तकनीक से मात्र दस मिनट में ही लगभग तीन बीघा भूमि में खाद का छिड़काव किया जा सकता है। भविष्य में ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण हासिल कर युवा इस क्षेत्र में भी स्वरोजगार के अवसर सृजित कर पाएंगे। वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत खेतीबाड़ी में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल को लेकर लाइसेंस भी प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें