फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर ने सोमवार को 43वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग शिमला के सदस्य ललित चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

वार्षिक उत्सव में संस्थान के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों ने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों पर धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। ट्रस्ट के अध्यक्ष शल सत्य प्रकाश शर्मा ने ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। बताया कि संस्थान 131 जरूरतमंद कन्याओं को शिक्षा के लिए हर माह आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश आर्य और मुख्यातिथि ने जरूरतमंद कन्याओं को 5,99,800 रुपये के चेक बांटे। इस मौके पर रजनी चौधरी, सत्य प्रकाश शर्मा, आशा शर्मा, विजय गुप्ता, गुलशन गुप्ता, पदमा शर्मा, राजा ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें