फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्तैन मेले में कुश्ती में महिलाएं दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। तलकेहड़ पंचायत के स्तैन में बैसाखी के अवसर पर मेले का आगाज सोमवार को हुआ। तीन दिवसीय मेले के शुभारंभ मुख्यातिथि पंचायत प्रधान शूचिका ने किया।
विज्ञापन

मेले में महिलाओं की कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी अधिमान दिया जाएगा। मेला समिति के प्रधान संदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि शूचिका को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। सोमवार को कुश्ती के अलावा महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इससे पहले मेले में उपस्थित उपप्रधान राम लाल, एसएमसी प्रधान सुरेश कुमार को मेला समिति ने सम्मानित किया।
...
प्राचीन मंदिर मच्छयाल में सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी
प्राचीन मंदिर मच्छिंदरनाथ में तीन दिवसीय बैसाखी मेले के शुभारंभ पर मंदिर की पवित्र झील में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी भी लगाई। मेले का शुभारंभ प्राचीन मंदिर में मच्छिंदरनाथ देवता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान देवी-देवताओं की अगुवाई में जलेब भी निकाली गई। प्रधान सावित्री देवी, उपप्रधान कांशी राम ने बताया कि मेले में कुश्ती और खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी। प्राचीन मंदिर मच्छिंदरनाथ कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि बैसाखी मेले को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर के लोग पवित्र झील में स्नान के लिए पहुंचते हैं। महिलाओं के स्नान के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। हरिद्वार की तर्ज पर दीप प्रज्वलित कर महाआरती भी उतारी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें