मंडी। वन वृत मंडी के अंतर्गत वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की चुनाव कार्यवाही लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इस चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष चांद राणा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप ठाकुर, लेखराज और रजनीश मौजूद रहे।
चुनाव में लगभग 200 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान छोटू यादव को अध्यक्ष, अजय कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया। सुरेश कुमार महासचिव, करण कुमार सह सचिव, योगेश कुमार कोषाध्यक्ष, भूपेश राणा मुख्य सलाहकार, मीना कुमारी महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। संवाद