मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारधारा एवं उनकी आज के समय में प्रासंगिकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रांत प्रमुख स्वदेशी शोध संस्थान स्वदेशी जागरण मंच प्रो. अनुपमा सिंह रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान समय में आवश्यकता पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में चेतन पहले, निशांत दूसरे व सूर्यांश तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग से कर्ण पहले, हिमांशु दूसरे, दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में पुष्पा ठाकुर एवं निवेदिता आनंद भी मौजूद रहे। संवाद