फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कैंसर से जूझ रहे पति को छोड़ प्रेमी संग रहने पर अड़ी महिला

Mon, 19 Jan 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)।

सार

मंडी जिले के उपमंडल पधर क्षेत्र में चार बच्चों की मां अपने कैंसर पीड़ित पति को छोड़ प्रेमी संग भाग गई।
विज्ञापन
पति को छोड़ प्रेमी संग भाग गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल पधर क्षेत्र में चार बच्चों की मां अपने कैंसर पीड़ित पति को छोड़ प्रेमी संग भाग गई। महिला के मायका पक्ष की ओर से पुलिस थाना पधर में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ बरामद कर पूछताछ के लिए थाना तलब किया। इस दौरान मायका वालों ने महिला को घर चलने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह राजी नहीं हुई। महिला ने पुलिस को दिए बयान में प्रेमी के साथ ही जिंदगी गुजारने की बात कही।

बाद में वह प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। महिला अपना सबसे छोटा बेटा साथ ले गई है, जो बीमार रहता है। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला के जेठ ने थाना पहुंच कर बताया कि महिला का पति कैंसर पीड़ित है। बीमार भाई और तीन छोटे बच्चों की परवरिश वहीं कर रहे हैं। थाना प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि महिला ने बयान में प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारने की बात स्वीकारी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें