फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा शुल्क नहीं देने पर पहली बार कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में पहली बार डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन योजना के तहत शुल्क अदा नहीं करने वालों पर प्रशासन ने एनजीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रशासन ने सोमवार को 22 उपभोक्ताओं के चालान काटे। तीन सौ से अधिक उपभोक्ताओं को शुल्क समय पर अदा करने की चेतावनी दी गई है। कूड़ा शुल्क न देने पर पांच सौ से पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। यह मामले एसडीएम कार्ट में लगेंगे। नगर परिषद में घरों और दुकानों को कूड़ा देने के साथ-साथ इसका शुल्क अदा नहीं करने की लगातार शिकायतों के बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है।
बता दें कि सालाना 25 लाख रुपये गार्बेज कलेक्शन योजना पर खर्च किए जा रहे हैं। करीब 16 सफाई कर्मचारी स्वच्छता का जिम्मा उठाए हैं। इसके बावजूद कूड़ा शुल्क को अदा करने के लिए कुछ वार्डवासी आनाकानी कर रहे थे जिन पर नकेल कसना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विशाल ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कूड़ा शुल्क अदा न करने वाले करीब तीन सौ वार्डवासियों की सूची तैयार की गई है। 22 वार्डवासियों के चालान काटे हैं। पहली दफा इस तरह के चालान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें