फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग मामला : पंजाब के चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एहजू में कॉलेज छात्रा से छीनाझपटी के बाद अब गुम्मा में महिला को बनाया निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुम्मा के खानी नाला में सब्जियां बेच रही एक महिला से बुधवार शाम चेन स्नेचिंग की घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले ऐहजू के समीप भी पंजाब के कुछ युवकों पर एक कॉलेज छात्रा से छीनाझपटी करने और उसे चलती कार में घसीटने का प्रयास करने के आरोप लगे थे।
पुलिस के अनुसार गुम्मा में हुई चेन स्नेचिंग की घटना के संबंध में पंजाब के चार युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान हरजीवन (19) निवासी मोगा, साजन (22) निवासी चिरक, मोगा, राघव पुरी निवासी बुनाचौक एवं हरविंद्र नगर, मोगा तथा विजय सिंह निवासी गली नंबर-9, मोहल्ला डिगीवाला बेहड़ा, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार देर रात पूछताछ के लिए कुल नौ युवकों को थाना जोगिंद्रनगर बुलाया था। जांच के दौरान चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि पांच अन्य को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वीरवार को डीएसपी जोगिंद्रनगर लोकेंद्र नेगी ने भी आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद चारों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें