फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लंबाथाच तक छोटे वाहनों के लिए बहाल हुई चैल-जंजैहली सड़क

Thu, 07 Aug 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
लंबाथाच में सड़क बहाल करने में जुटी जेसीबी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। प्रशासन ने चैल-जंजैहली सड़क को लंबाथाच तक छोटे वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया है। लंबाथाच से जंजैहली के लिए सड़क मार्ग बहाल करने का कार्य जारी है। लंबाथाच कलहणी, लंबाथाच शैटाधार, जंजैहली से छतरी सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है। बारिश से सराज मंडल की 122 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं जिनमें से 62 सड़कों को वाहन चलाने के लिए खोला गया है। शेष 60 सड़कें अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग जंजैहली के अधिशासी अभियंता ललित जरयाल ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क लंबाई 787.185 किमी है, जिसमें से 521.00 किमी बहाल की जा चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग ने 3 एलएंडटी मशीनें, 23 जेसीबी, 7 टिपर, डंपर तैनात किए हैं।

जलशक्ति विभाग के थुनाग उपमंडल में कुल 123 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुईं। अब तक 105 गुरुत्वाकर्षण और 8 लिफ्ट पानी की आपूर्ति योजनाओं को अस्थायी रूप से बहाल किया गया है। शेष 10 योजनाओं के लिए पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से चल रहा है। 24 ग्राम पंचायतों को पूरी तरह और 12 को आंशिक रूप से पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

जंजैहली विद्युत उपमंडल में 202 उपभोक्ता डीटीआर प्रभावित हुए जिनमें से 159 को पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। शेष 43 डीटीआर की मरम्मत जारी है। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि प्रशासन और संबंधित विभाग आपदा से निपटने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अब तक राजस्व प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस) पोर्टल के तहत 893 मामलों के लिए 3,63,75,600 रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है जो प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें