फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान का कार्य दिसंबर तक करें पूरा

Sat, 23 Jul 2016 10:24 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पंडोह में पंचकर्म एवं योग केंद्र की आधारशिला रखते केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। केंद्र सरकार के आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने शनिवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक  पोषण जन्य विकार अनुसंधान संस्थान के पंडोह स्थित पंचकर्म एवं योग खंड की आधारशिला रखी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने संस्थान के निर्माणाधीन अस्पताल भवन के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने दिसंबर माह तक आयुर्वेद अस्पताल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



 क्षेत्रीय आयुर्वेदिक पोषण जन्य अनुसंधान संस्थान पंडोह में लगभग दो करोड़ की लागत से अत्याधुनिक पंचकर्म एवं योग केंद्र का निर्माण किया जाएगा। आयुर्वेद अस्पताल पर 12 करोड़ से अधिक खर्च हो रहे हैं। भवन का 75 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। पंचकर्म एवं योग केंद्र के नए परिसर में बहिरंग रोगी, विभाग, अंतरंग रोगी, फाइटो केमिकल औषधालय, औषधीय वनस्पति संग्रहालय, क्षारसूत्र शल्य कक्ष, 11 पंचकर्म कुटीर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 25 पुरुष और 25 महिला रोगी क्षमता के वार्ड भी स्थापित किए जाएंगे। परामर्श कक्ष एवं आराम कक्ष भी बनाए जाएंगे। जिससे स्वास्थ्य पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नए भवन में फोटो आर्ट एवं सांख्य की प्रलेखन अनुभाग का निर्माण भी किया जाएगा।

जिसमें प्रकाशनों की गैलरी एवं ऑडियो-विजुअल चलचित्र एवं अध्ययन कक्ष भी बनाया जाएगा। सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रो. वैद्य केएस धीमान ने भी जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व आयुर्वेद विभाग ने केंद्रीय मंत्री का शॉल-टोपी और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक जयराम ठाकुर, पूर्व विधायक कन्हैया लाल, डीडी ठाकुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह, सुंदरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जम्वाल, महामंत्री चेतराम, पंकज जम्वाल, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, दीपक गुलेरिया, श्याम लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्ण सिंह ने उठाई आयुर्वेद कॉलेज की मांग
प्रदेश सरकार के आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने बजौरा में हर्बल गार्डन के साथ आयुर्वेद कॉलेज खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में आयुर्वेद अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों व अन्य स्टाफ की कोई कमी नहीं रहेगी। जल्द ही आयुर्वेद विभाग सभी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अमल में लाएगा।

मंडी आयुर्वेद अस्पताल में हो 50 बेडों का प्रावधान: अनिल शर्मा
पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी अस्पताल में वर्तमान समय में सिर्फ 20 बेडों का व्यवस्था है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मंडी आयुर्वेद अस्पताल में 50 बेडों का प्रावधान करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री व सांसद राम स्वरूप शर्मा से मंडी शहर को अमृत योजना में लाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने की मांग उठाई। उन्होंने स्योग पंचायत में वेटरिनरी अस्पताल खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें