सुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सभी इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में सीआईएसएफ इकाई बीएसएल परियोजना, सुंदरनगर में भी उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित किया गया। बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीआईएसएफ कर्मियों के साथ मिलकर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।
इस मौके पर फोर्स के कर्मियों, विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति के जोश के साथ भाग लिया। सीआईएसएफ इकाई बीएसएल परियोजना के उप कमांडेंट विशाल बंसल ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय के निर्देशानुसार सुंदरनगर इकाई ने भी 200 जवानों के साथ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। संवाद