फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को चट कर रहे मवेशी : विजय भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में जंगली जानवर और लावारिस मवेशी फसलों को तबाह कर रहे हैं। नेर घरवासड़ा वार्ड के जिला परिषद सदस्य ने स्थानीय प्रशासन से जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। एसडीएम मनीश चौधरी के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजे ज्ञापन में जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने बताया कि लावारिस पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

हारगुनैण, जिमजिमा में यह समस्या विकराल होती जा रही है। दिन में खेतों की रखवाली करने के बावजूद जानवर रात को फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संबंधित विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई तो वह क्षेत्र के किसानों और अन्य लोगों के साथ धरने-प्रदर्शन के लिए भी लामबंद होंगे। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि प्रशासन भी इस समस्या के समाधान को लेकर प्रयासरत है। पंचायत प्रतिनिधियों से समस्या के समाधान को लेकर अपने स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें