टिहरा (मंडी)। ग्राम पंचायत ग्रयोह के कांगो का गहरा में वीरवार सुबह करीब आठ बजे कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल टिहरा से नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर टिहरा चौकी दल ने प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में घटनास्थल का जायजा लिया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कार चालक चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था जबकि दूसरी तरफ से आ रहा स्कूटी सवार युवक अपने घर जा रहा था। अचानक कांगो का गहरा के समीप दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं किया गया। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर गया था, लेकिन दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। इसके तहत मामला दर्ज नहीं किया गया है। संवाद