फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोहर-देवधार मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
थाची के पास देर रात हुआ हादसा, वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

गणई चौक पर वीरवार सुबह दो सड़क दुर्घटनाएं, हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। क्षेत्र के गोहर-देवधार सड़क मार्ग पर थाची गांव के समीप बुधवार देर रात एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में केवल चालक सवार था। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार गोहर-देवधार मार्ग से गुजर रही थी। थाची गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणई चौक पर कुछ घंटों के अंतराल में दो सड़क हादसे
गोहर के गणई चौक पर वीरवार सुबह कुछ घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग सड़क हादसे भी हुए। पहले हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल और एक जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेट चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे वह गंभीर चोटों से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। इसके कुछ घंटे बाद इसी चौक पर एक अन्य बुलेट मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक के पैर में चोट आई। हालांकि, दोनों घटनाओं में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई और मामले आपसी सहमति से सुलझा लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें