फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के स्यूरी में कार खाई में गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की छपरोट सड़क पर स्यूरी मंदिर के नजदीक कार हादसे में युवक की मौत के बाद अस्पताल में ए? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शानन-छपरोट संपर्क मार्ग पर शनिवार देर सायं स्यूरी के पास एक कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए।
विज्ञापन

घायलों में दो को गंभीर हालत के चलते टांडा रेफर किया गया है। मृतक युवक की पहचान लक्की निवासी दयोट, मुल्थान के रूप में हुई है। यह मुल्थान तहसील में सहायक पटवारी के पद पर तैनात था। घायलों में विजय कुमार, अर्जुन, बसंत सभी निवासी आरठी, अश्वनी निवासी धरमाण, विशाल और विक्की दोनों निवासी स्यूरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार देर सायं सभी युवक पार्टी करने स्यूरी की तरफ निकल गए। उसके बाद वे लौट रहे थे तो हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो गंभीर घायलों विशाल, बसंत को टांडा रेफर किया गया। अन्य का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया गया। उधर हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल और पुलिस थाना में रोष जताया। शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी अड़ गए।
परिजनों मेें लक्की की माता मनसा देवी, चाचा केशव और भाई सतपाल ने कहा कि लक्की कार नहीं चला रहा था। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने घायलों को थाने बुलाकर पूछताछ की। उसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस थाने जोगिंद्रनगर के एएसआई लाल चंद ने बताया कि कार हादसे में एक युवक की मौत हुई है। हादसे में छह युवक घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। दो को टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें